logo

स्टूडेंट फेडरेशन ने कहा- SC-ST और OBC छात्रों को नहीं मिल रही स्कॉलरशिप की राशि, राज्यपाल से गुहार 

SCOLARSHIP.jpg

रांची 
ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के झारखंड राज्य कार्यकारिणी सदस्य अफजल दुर्रानी ने राज्यपाल को पत्र लिखकर कहा है कि बोकारो जिले के सैकड़ों छात्रों को ई कल्याण छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिली है। छात्रों को महीनों पहले ये राशि मिल जाना चाहिये थी। लेकिन इसे अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। कहा है कि कल्याण विभाग के द्वारा फिर से 2023-24 छात्रवृत्ति के लिए फार्म निकाल दिया गया है। लेकिन पिछले वित्तीय वर्ष की ही राशि अब तक नहीं मिली है। 


कई छात्रों को नहीं मिली है राशि 
दुर्रानी ने कहा है कि बोकारो जिला कल्याण विभाग हर वर्ष इसी तरह से लापरवाही बरतता है। छात्रों की ओर से फॉर्म भरने की सारी प्रक्रिया पूरे होने के बावजूद सैकड़ों छात्रों की छात्रवृत्ति रोक दी जाती है। दुर्रानी ने यह भी कहा कि वर्ष 2021-22 की छात्रवृत्ति राशि भी कई छात्रों को नहीं मिली है। इससे छात्रों में आक्रोश पनप रहा है। 


एसटी-एससी और ओबीसी समुदाय को मिलती है छात्रवृति 
बता दें कि ई कल्याण छात्रवृत्ति एसटी-एससी और ओबीसी समुदाय से आने वाले गरीब वर्ग के छात्रों को उपलब्ध करायी जाती है। बड़ी संख्या में छात्र छात्रवृत्ति की राशि पर निर्भर रहते हैं। इसी से अपनी कॉलेज फीस जमा करने का काम करते हैं। ऐसी स्थिति में छात्रों को छात्रवृत्ति से वंचित रखने से छात्रों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn